अमरोहा, फरवरी 21 -- नगर में श्रीबालाजी महाराज की 14वीं भव्य शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम के साथ निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने शोभायात्रा का शुभारंभ आरती करके किया। इस दौरान नगर रामभक्त हनुमान के भजनों व जयकारों से गूंज उठा। प्रसाद का वितरण भी किया गया। नगर के मोहल्ला बस्ती स्थित अग्रवाल भवन से शनिवार को सायं साढे पांच बजे शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ बाला जी दरबार समिति बरेली के महंत अभिषेक मिश्रा व विधायक राजीव तरारा ने संयुक्त रूप से बालाजी दरबार की जोत प्रज्जवलित कर किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार, थाना चौराहा, पश्चिमी रेलवे फाटक से रेलवे स्टेशन होते हुए अग्रवाल भवन पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों ने स्वागत कर बालाजी जोत के समक्ष माथा टेका। शोभायात्रा में सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर पुलिस बल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.