अमरोहा, मार्च 30 -- गजरौला। नगर के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा व्यास यादवेंद्र शास्त्री ने भी उपस्थित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा पंडाल में पहुंचकर संपन्न हुई। बताया गया कि आयोजन सोमवार से सात अप्रैल तक चलेगा। आठ अप्रैल को हवन संग भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान नरेंद्र चौहान बंटी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.