फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- फिरोजाबाद, श्री हनुमान जयंती शोभायात्रा महोत्सव समिति द्वारा गुरुवार देर शाम छोटा चौराहा स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से गाजेबाजे के साथ भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में जयकारे गूंजे तो भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत और आरती उतारकर सुख समृद्धि का आशीष लिया। मुख्य अतिथि गणेश वार्ष्णेय ने हनुमान जी के स्वरूप की आरती उताकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सबसे आगे प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश और उनके पीछे मां सरस्वती की झांकी चल रही थी। उनके पीछे भगवान श्रीराम दरवार, भगवान शिव सहित अन्य झांकी शोभा बढ़ा रही थीं। काली अखाड़े में शामिल कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। सबसे पीछे चल रही झांकी पर हनुमान के स्वरूप विराजमान थे। बैंडबाजों भजन गाते हुए और भक्ति म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.