वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हजरत सैय्यद सालार मसूद गाजी (गाजी मियां) की शादी इस वर्ष भी नहीं हो सकी। हर साल की तरह बरात निकली, लेकिन दुल्हन के बिना ही लौट गई। गाजी मियां की शादी और जियारत देखने के लिए रविवार की रात हजारों का हुजूम उमड़ा। जैनपुरा (जैतपुरा) स्थित हाजी सनाउल्लाह के आवास से गाजी मियां की प्रतीकात्मक बरात निकली। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पारंपरिक रास्तों से बरात सलारपुर (बड़ी बाजार) स्थित आस्ताने पर पहुंची। आस्ताने के भीतर महिलाएं शादी के पारंपरिक गीत गा रही थीं। इसी दौरान गद्दीनशीन हाजी एजाजुद्दीन हाशमी ने बरातियों से शांति बनाए रखने की अपील की। बताया जाता है कि इसी बात पर बरातियों और घरातियों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद शादी की रस्म पूरी नहीं हो सकी।

मेले का आयोजन गाजी मियां की श...