आजमगढ़, मई 19 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाई चारा का प्रतीक गाजी मियां का मेला बेगपुर गांव स्थित मजार पर सोमवार को सम्पन्न हो गया। मेले में जायरीनों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही। बेगपुर गांव में वर्षों से चले आ रहे इस ऐतिहासिक मेले में गाजी मियां की शहादत को याद कर दोनों ही सम्प्रदाय के लोग अपनी मुरादें पूरी करने की मन्नतें मांगी। इस मेले में सोमवार की सुबह से ही जायरीनों के आने का क्रम शुरू हुआ तो यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। निजामाबाद कस्बे में रविवार की शाम ही गाजी मियां का निशान हुसेनाबाद मुहल्ले में गाड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- मोटे बाबा की मजार पर तीन दिवसीय सालाना उर्स शुरू जहां काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुबह जायरीन गाजी मियां का निशान लेकर कस्बा शाह गोला साहब ...