गाजीपुर होकर चलेगी झांसी-आसनसोल द्वि-साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन
गाजीपुर, सितम्बर 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। आगामी त्योहारों को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन से आसनसोल के बीच द्वि-साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04185/04186 नंबर की यह ट्रेन वाराणसी और गाजीपुर सिटी होकर चलेगी। ट्रेन का संचालन 7 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को झांसी से और 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को आसनसोल से किया जाएगा। झांसी से चलने वाली ट्रेन बनारस से रात 8:30 बजे, वाराणसी जंक्शन से 8:50 बजे, औंड़िहार से 9:50 बजे और गाजीपुर सिटी से रात 10:50 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- खजुराहो-रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन इसके बाद ट्रेन बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन होते हुए आसनसो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.