फतेहपुर, अप्रैल 24 -- फतेहपुर, संवाददाता। गाजीपुर कस्बे के मोहल्ला भिटार में बीती रात 18 वर्षीय युवक राहुल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहुल, कल्लू रैदास का सबसे छोटा पुत्र था और कस्बे में बाल कटिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार, वह रोज की तरह सुबह दुकान के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। चिंता होने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से करीब पांच सौ मीटर दूर जंगल में बबूल के पेड़ से उसका शव लटका हुआ मिला। यह देख परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- सीटेट में असफलता से आहत छात्र ने दी जान, कोहराम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर गाजीपुर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ...