गाजीपुर, जनवरी 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। ग्रामीणों के सहयोग से मरदह में पकड़े गए दो शातिर बदमाशों में से एक बदमाश शनिवार को पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। कोर्ट में पेशी के बाद जिला जेल में दाखिल करने के दौरान उसने पुलिस को चकमा दिया। भागे बदमाश की तलाश में कोतवाली, मरदह और एसओजी टीम जुटी है। मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मरदह पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से छिनैती करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा था। उनके पास से चोरी की तीन बाइक और चोरी के जेवरात बरामद हुए थे। उनके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद चालान कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। दोनों को पुलिस जिला जेल में दाखिल करने ले जा रही थी कि इसी दौरान पकड़े गए बदमाश में एक बदमाश लालबाबू मौर्या निवासी बंकाखास थाना कासिमाबाद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। भागने वाला बदमाश के खिलाफ विभिन...