गाजीपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की गई जान
गाजीपुर, मई 21 -- सादात (गाजीपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सादात के टांड़ा चट्टी पर गुरुवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा सुबह 11 बजे हुआ। बहरियाबाद में डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बहरियाबाद के सलेमपुर बघाईं के 38 वर्षीय मनोज यादव अपने भतीजे 23 वर्षीय संदीप के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। टांड़ा चट्टी के पास मजुई से बहरियाबाद की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। मौके पर ही भतीजे संदीप की मौत हो गई जबकि मनोज गंभीर रूप से घायल थे। मौके पर स्थानीय ग्रामीण जुट गए। सूचना पर सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव और बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.