गाजीपुर, मार्च 22 -- बारा, गाजीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गाजीपुर में गहमर- बारा रेलवे स्टेशन के बीच इंदौर-पटना एक्सप्रेस से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब दो बजे हुई घटना से सनसनी फैल गई। दो शवों के सिर धड़ से अलग थे और तीसरा शव पटरी के किनारे पड़ा था। शवों की पहचान नहीं हो सकी। तीनों की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इंदौर से पटना जा रही ट्रेन से रविवार दोपहर दो बजे गहमर-बारा स्टेशन के बीच पोल संख्या 778/28 के पास तीन लोगों कटने की सूचना से गहमर रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, दो लोगों के सिर धड़ से अलग हो गए थे। उनके कपड़े के चिथड़े उड़ गए थे। तीसरे व्यक्ति का क्षतिग्रस्त शव पटरी के किनारे पड़ा था। मौके से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। पुलिस ने शवों की शिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.