गाजीपुर, मई 4 -- भांवरकोल। क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी 55 वर्षीय सुकर राजभर तथा उनकी पत्नी 40 वर्षीय शिवकुमारी देवी सोमवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भी रूप से गंभीर रूप से झुलस गए। चोटिल दंपत्ती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में सुकर के बड़े भाई और भाभी भी मामूली रूप से झुलसे थे। जानकारी के अनुसार सुकर राजभर और उनकी पत्नी शिवकुमारी खराब मौसम होता देख अपने खेत में रखे भूसे को तिरपाल से ढकने लगे। इस दौरान बारिश होने पर दोनों झोपड़ी में चले गए। यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आकाशीय बिजली से दो युवकों की मौत वहीं बगल में प्याज के खेत में कार्य कर रहे उनके बड़े भाई ईश्वर राजभर और उनकी पत्नी गीता देवी भी झोपड़ी में आ गई। तभी तेज त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.