नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- UP News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में 16 वर्षीया निशा विश्वकर्मा की हत्या का मामला अब राजनीतिक तूफान बन गया है। पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला, अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। सपा नेताओं के पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने की कोशिश और पथराव के बाद अब खुद अखिलेश यादव ने गाजीपुर जाने का ऐलान किया है। वह 29 अप्रैल को निशा के परिवार से मिलने गाजीपुर जाएंगे। गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया गांव में 14-15 अप्रैल की रात निशा विश्वकर्मा का गंगा नदी किनारे शव मिला था। परिवार ने आरोप लगाया कि अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुरुआत ...