गाजीपुर-मऊ पुलिस ने मुख्तार की पत्नी आफ्शा की तलाश में दी दबिश
मऊ, मई 10 -- मऊ। मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी की तलाश में गाजीपुर और मऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह नपा के पूर्व चेयरमैन तैय्यब पालकी के आवास पर दबिश दी। पुलिस टीम ने एक घंटे तक तक पूर्व चेयरमैन के घर छानबीन की। लेकिन आफ्शा का कोई सुराग नहीं मिलने पर पूछताछ करने के बाद बैरंग वापस लौट गई। पुलिस टीम की छापेमारी से मुख्तार समर्थकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। गाजीपुर जिले के थाना मुहम्मदाबाद अंतर्गत युसूफपुर निवासिनी मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी के खिलाफ मऊ जिले के थाना दक्षिण टोला में धारा 419, 420, 433, 434, 447, 467, 468, 471 भादवि और 3/4 लोक क्षति निवारण अधिनियम समेत 3 (1) गैंगस्टर एक्ट, 174 ए के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं गाजीपुर जिले में गंभीर धाराओं में दस मुकदमा अलग-अलग थानों में दर्ज है। मुख्तार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.