गाजीपुर, अप्रैल 8 -- गाजीपुर। आनलाईन शिकायत प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गाजीपुर पुलिस लगातार अव्वल आ रही है। मार्च महीने में भी गाजीपुर को पहला स्थान मिला है। वहीं जिले के 27 थानों में 23 थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गाजीपुर पुलिस के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया गया तो प्रदेश के सभी 75 जनपदों में जनपद गाजीपुर की कार्यवाही सौ प्रतिशत रही। इस तरह से रैंक प्रथम रहा। इसी क्रम में जनपद के 27 थानों में से 23 थानों को सम्पूर्ण प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। प्रथान स्थान पाने वाले थानों में मरदह, नोनहरा, जंगीपुर, सैदपुर, खानपुर, बहरियाबाद, जमानिया, दुल्लहपुर, दिलदारनगर, बरेसर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.