गाजीपुर पहुंची शिक्षक अधिकार यात्रा, सौंपा मांग पत्र
गाजीपुर, जुलाई 22 -- गाजीपुर। वित्तविहीन शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश की शिक्षक अधिकार यात्रा बुधवार को गाजीपुर पहुंची। बलिया से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पौहारी बाबा मंदिर में दर्शन कर शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद पीरनगर स्थित एक पैलेस में शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से मांग पत्र सौंपा। इसमें वित्तविहीन शिक्षकों को जीविकोपार्जन योग्य मासिक मानदेय, सेवा शर्तों का निर्धारण और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए शिक्षकों की एकजुटता जरूरी है। वहीं पदाधिकारियों ने संघर्ष जारी रखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.