बक्सर, अप्रैल 10 -- युवा के लिए ---- रोचक पुराना भोजपुर खेल मैदान पर शुक्रवार को खेला गया दूसरा सेमीफाइनल फुटबॉल का आनंद लेने के लिए मैदान पर जुटी थी खेल प्रेमियों की भीड़ डुमरांव, निज संवाददाता। पुराना भोजपुर के खेल मैदान पर पिछले एक सप्ताह से चल रहा कस्तुरबा स्मारक फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की दो सशक्त टीम गाजीपुर और महेन के बीच खेला गया। रोमांच से भरपुर मैच में गाजीपुर की टीम ने महेन को 1-0 से हराकर फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। अब गाजीपुर की फाइनल में भिड़ंत सासाराम की टीम से कल यानी, रविवार को होगी। उतार-चढ़ाव भरे मैच में मध्यांतर से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कई सुनहरे मौके गवाएं, जिससे कोई गोल नहीं हो सका। मध्यांतर के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो गाजीपुर के खिलाड़ी महेन के...