औरंगाबाद, अप्रैल 26 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित जिरासती मंदिर परिसर में बिहार लोहार अनुसूचित जनजाति जागृति मंच की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की गई तथा घटना में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार से की गई। बैठक में वक्ताओं ने इस घटना को समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. मंजय कुमार विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, अर्जुन मिस्त्री, आमंत्रित सदस्य विन्देश्वरी शर्मा, कामदेव चंद्रवंशी, देवरंजन दास उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बयान बदलने से सच्चाई नहीं बदलती; गाजीपुर हि...