गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर। उप्र न्यायिक सेवा संघ की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में गाजीपुर जनपद की न्यायपालिका ने जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय की कप्तानी में क्रिकेट में अपना परचम लहराया। क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की सभी टीमें भाग ले रही हैं। क्वार्टर फाईनल मैच लखनऊ के कैरियर क्रिकेट स्टेडियम में गाजीपुर डीजे वारिर्यस एवं जस्टिस स्ट्राईकर की टीम के बीच खेला गया। इसमें गाजीपुर की टीम विजयी रही। मैच में गाजीपुर डीजे वारिर्यस की टीम ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करते हुए गाजीपुर डीजे वारिर्यस की टीम ने कुल 157 रन बनाए। इसमें अश्वनी कुमार ने शानदार बैटिंग करते हुए 57 गेंद पर 81 रन का योगदान दिया। गाजीपुर डीजे वारिर्यस की टीम ने जस्टिस स्ट्राईकर की टीम के सामने जीत के लिए कुल 158 रन का ...