गाजीपुर-जौनपुर में संस्थागत प्रसव कम होने पर जताई नाराजगी
वाराणसी, मार्च 26 -- वाराणसी। वाराणसी मंडल के अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डॉ. नरेन्द्र देव शर्मा ने बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। संस्थागत प्रसव एवं सी-सेक्शन प्रसव (सर्जरी) की समीक्षा के दौरान गाजीपुर एवं जौनपुर की उपलब्धि कम पाई गई। इस पर अपर निदेशक ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही, जनपद जौनपुर में टीबी नोटिफिकेशन दर कम मिलने पर संबंधित डीटीओ से स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि हजारों लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनने शेष हैं। विशेष रूप से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के परिवारों के लंबित गोल्डेन कार्ड एक सप्ताह विशेष अभियान चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.