वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गाजीपुर के करंडा स्थित कटरिया गांव में निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को बाबतपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को पुलिस ने रोक दिया। एयरपोर्ट के अंदर और बाहर से कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर सिंधोरा और बड़ागांव थानों में रखा गया। कांग्रेस नेताओं ने इसपर नाराजगी जताई है। पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर जाने वाला था। सोमवार को ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव जिंतेंद्र बघेल, राष्ट्रीय सचिव सुभाषिनी यादव सहित कई वरिष्ठ नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.