मुंगेर, मार्च 10 -- फोटो तारापुर-2, गाजीपुर में पानी की किल्लत की जानकारी देतीं महिलाएं तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र के गाजीपुर गांव में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। मुस्लिम बहुल इस इलाके के वार्ड संख्या 1,से 4 और 7 में नलजल योजना की जलापूर्ति लगभग ठप हो गई है। ऐसे में रमजान माह में रोजा रखने वाले रोजेदारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह और रात के समय पानी की सबसे अधिक जरूरत होती है, लेकिन जलापूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें मदरसा और मस्जिद से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना में तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित है। लोगों का कहना है कि यहां पहले से ही नियमित रूप से पानी नहीं मिलता था और अब रमजान के समय समस्या और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि हर त्योहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.