गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर। खेल निदेशालय के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गाजीपुर में जूनियर वर्ग बालकों की कबड्डी, भारोत्तोलन तथा बालिकाओं की वॉलीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन नेहरु स्टेडियम गोराबाजार और नवीन स्टेडियम में किया गया। हॉकी जूनियर बालिका वर्ग की प्रतियोगिता का फाइनल गाजीपुर और करमपुर के बीच खेला गया। करमपुर की टीम ने 1-0 से मैच जीत दर्ज की। विजेता टीम को सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार ने सम्मानित किया। हॉकी प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल करमपुर बनाम सादात के बीच खेला गया। जिसमे करमपुर की टीम 2-0 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच गाजीपुर बनाम करमपुर बी स्टेडियम के बीच खेला गया जिसमे गाजीपुर की टीम 1-0 से विजेता रही। फाइनल मैच करमपुर ने जीता। निर्णायक की भूमिका में चांदनी सोनकर, आदित्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.