बलिया, जनवरी 23 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा लक्ष्मण दास राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कालेज बैरिया के मैदान पर यूथ क्लब हेल्पलाइन की ओर से आयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान गुरुवार को टी-20 महिला क्रिकेट का विशेष आयोजन हुआ। इसमें बलिया की टीम ने गाजीपुर को 35 रन से पराजित कर ट्राफी अपने नाम की। बलिया की कप्तान खुश्बू तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 177 रन बनाए। टीम की ओर से अत्या काजल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 68 रन बनाए। इसमें 13 चौके शामिल हैं। इनके अलावा प्रिया ने 27 गेंदो पर ताबड़तोड़ 42 रन बनाए। इसमें पांच चौके और एक छक्का रहा। कप्तान खुश्बू तिवारी ने 16 गेंदो में तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए। गाजीपुर की ओर से अदिति ने तीन ओव...