महाराजगंज, अप्रैल 28 -- महराजगंज, निज संवाददाता। गाजीपुर जिले में समाज की पीड़िता के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले को लेकर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिलाध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा व समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। घटना की उच्चस्तरीय जांच व दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।जिलाध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की तहरीर को बार-बार बदलवाया गया। प्रभावी कार्रवाई में ढिलाई बरती गई। पीड़िता के पिता ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या कर शव को पुल के नीचे फेंकने का नामजद आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन उन्होंने कहा कि पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से...