गाजीपुर, मार्च 20 -- खानपुर। खेल विभाग उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की ओर से 18 से 20 मार्च तक मिर्जापुर में आयोजित सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर सिधौना के चार पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। 57 किलोग्राम वर्ग में प्रवीन यादव, 61 किलोग्राम में कपिल देव यादव, 65 किलोग्राम में शिवेंद्र यादव तथा 86 किलोग्राम वर्ग में अंश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं गाजीपुर जिले के अन्य पदक विजेता खिलाडियों में 79 किलो भार वर्ग में अमित राजभर स्वर्ण पदक, 70 किलो भार वर्ग में शुभम यादव रजत पदक, 74 किलो भार वर्ग में जयदीप चौहान रजत पदक, 86 किलो भार वर्ग में शैलेंद्र पाल कांस्य पदक, 92 किलो भार वर्ग में मुकेश यादव रजत पदक, 97 किलो भार वर्ग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.