गाजीपुर, जून 13 -- खानपुर। क्षेत्र स्थित रामकरन इंटर कॉलेज एवं मुलायम सिंह रामकरन दादा कुश्ती एकेडमी, ईशोपुर सिधौना के तीन प्रतिभाशाली पहलवानों का खेल कोटे से भारतीय थल सेना में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। कोच रामआशीष यादव के मार्गदर्शन में पिछले डेढ़ वर्ष से एकेडमी में 40 से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। हथौड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक बसंत यादव के पुत्र आशुतोष यादव का चयन पुणे आर्मी सेंटर के लिए हुआ है। आशुतोष ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने के साथ कई प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वहीं बूढ़ीपुर (रामपुर) निवासी पंकज यादव का चयन भोपाल आर्मी सेंटर तथा शेखपुर, रामपुर मांझा निवासी अभिषेक यादव का चयन नासिक आर्मी सेंटर के लिए हुआ है।तीनों खिलाड़ियों की सफलता पर ...