गाजीपुर, जनवरी 29 -- गाज़ीपुर। गाजीपुर जिले के ग्राम रकसहा निवासी डॉ. इमरान खान ने यूपीएससी परीक्षा क्वालीफाई कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन उत्तर प्रदेश यूनानी मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग के प्रोफेसर पद हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर इलाके में खुशी का माहौल है। मरहूम अलहाज मोहम्मद यूसुफ खान के बेटे डॉ. इमरान की प्रारंभिक शिक्षा दिलदारनगर स्थित अमर शहीद बाल शिक्षा निकेतन से हुई। एसकेबीएम इंटर कॉलेज से हाई्स्कूल और आदर्श विद्यालय (आरकेजीएवि इंटर कॉलेज) दिलदारनगर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। मौलाना आजाद कॉलेज से बीएससी के बाद उन्होंने कोलकाता यूनानी मेडिकल कॉलेज से बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन (बीयूएमएस) की डिग्री हासिल की। शिक्षा पूर्ण करने के बाद उनका चयन कलकत्ता यूनानी मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.