गाजीपुर, मार्च 28 -- गाजीपुर (रेवतीपुर)। टौंगा गांव में शुक्रवार देर रात अंतरप्रांतीय चैता मुकाबला और सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लोकगीतों की मधुर रसधारा में पूरा क्षेत्र सराबोर हो गया। गांव के प्रांगण में सजे मंच पर चैता गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिससे देर रात तक संगीत और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगसर (गाजीपुर) के प्रसिद्ध चैता गायक मधुसूदन और बिहार के इटाढ़ी निवासी उमेश यादव के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला था। यह प्रतिस्पर्धा देर रात तक चली, जिसमें दोनों कलाकारों ने अपने सुर, लय और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजन की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। इसके बाद चैता गायकों के बीच प्रतिस्पर्धा का सिलसिला शुरू हुआ। ढोलक, हारमोनियम और मंजीरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.