सोनभद्र, अप्रैल 11 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली जिले की बरगवां पुलिस ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से लापता एक बालिका को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। पुलिस के मुताबिक बीते 8 अप्रैल को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम डगा के पास कनई तिराहे बाईपास के पास एक अज्ञात बालिका भटकती हुई मिली है, जो अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर बैढ़न में सुरक्षित रखा गया। लगभग 13 वर्षीय बालिका ने बताया कि वह गाजीपुर की रहने वाली है। इसके बाद परिजनों को सूचित किया और उनके पहुंचने पर उसे उनको सपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.