चंदौली, अप्रैल 22 -- चकिया। चकिया विश्वकर्मा उत्थान मंच के सदस्यों ने बुधवार को गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्र को सौंपा। बताया कि करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव निवासी सीताराम विश्वकर्मा की पुत्री निशा विश्वकर्मा की हत्या से समाज में आक्रोश है। इस दौरान अनीता शर्मा, मीना विश्वकर्मा, शैलेश चंद्र शर्मा, विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, आरती विश्वकर्मा, सुनीता विश्वकर्मा और सुभाष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निशा के परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधि मंडल पर पथराव, गांव जाने से रोका, पूर्व मंत्री समेत कई घायल यह भी पढ़ें- कटरियां में ग्रामीण और सपाजनों में कहासुनी के बाद चला ईंट पत्थर

हिंदी हि...