बलिया, अप्रैल 1 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के श्रीनगर में स्व. शिवाजी पहलवान की स्मृति में आयोजित अंतरप्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष व महिला पहलवानों ने अपने दाव-पेंच से लोगों को रोमांचित कर दिया। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पुरुष व महिला पहलवानों ने प्रतिभाग किया।सबसे बड़ा मुकाबला गाजीपुर केशरी रितेश पहलवान व कर्नाटक केशरी सुनील पहलवान के बीच हुआ। आयोजकों ने इस मुकाबले के विजेता को एक लाख नकद के इनाम की घोषणा की थी। हालांकि काफी देर तक चला मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये दिए गए। इसके अलावा नेपाल के मेवा थापा व राजस्थान के जालिम पहलवान के बीच शानदार मुकाबला रहा। अंततः नेपाल के मेवा थापा ने धोबिया पाट दाव से जालिम को चित कर दिया। नरला (बलिया) के छोटू व गोरखपुर दरवा के जितेंद्र की कुश्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.