गाजीपुर : एसडीओ समेत चार निलंबित, लाइनमैन गिरफ्तार
गाजीपुर, जुलाई 6 -- गाजीपुर/खानपुर, संवाददाता। आह्लादपुर में ट्रांसफार्मर पर कार्य करने के दौरान करंट से संविदा बिजलीकर्मी की मौत के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने एसडीओ समेत चार को निलंबित कर दिया है, जबकि नामजद लाइनमैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। खानपुर विद्युत उपकेंद्र के नेवादा फीडर अंतर्गत आह्लादपुर में शनिवार को ट्रांसफार्मर पर कार्य के दौरान संविदाकर्मी धर्मेंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। आरोप है कि बिना सूचना शटडाउन हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। मामले में लापरवाही पाए जाने पर एमडी ने एसडीओ अजय कुमार, जेई सूर्यनाथ राम तथा टीजी-2 कर्मचारी नागेंद्र यादव और कृष्णकांत यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें- Gh...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.