गाजीपुर, आजमगढ-जौनपुर हाइवे पर टोल में इजाफा
वाराणसी, जुलाई 19 -- चौबेपुर/दानगंज। वाहन चालकों को गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर जाने के लिए नेशनल हाइवे पर अब ज्यादा टोल देना होगा। रविवार मध्यरात्रि 12 बजे से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल की दरें बढ़ा दी हैं। दरों में वृद्ध के बाद वाराणसी-गाजीपुर मार्ग स्थित कैथी, वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग स्थित ढेरही और वाराणसी-जौनपुर मार्ग स्थित हौज टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों को 5 से 30 रुपये तक ज्यादा शुल्क देना होगा। राजमार्ग प्राधिकरण ने वाहन चालकों से नई दरों के अनुसार टोल शुल्क का भुगतान करने की अपील की है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग-02 स्थित डाफी टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। परिवहन निगम की बसों के किराये में भी फिलहाल इजाफा नहीं हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.