गाजियाबाद हाईवे पर 'काल' बनकर आया टेंपो ट्रैवलर, थार और बाइक सवार 3 लोगों को कुचला
गाजियाबाद, अप्रैल 17 -- गाजियाबाद के विजयनगर थानाक्षेत्र में एनएच-9 पर आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। विजयनगर थानाक्षेत्र में एनएच-नौ पर एबीईएस कॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह 6.10 बजे थार कार सवार और बाइक सवार तीन युवक आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए टेंपो ट्रैवलर ने तीनों को रौंद डाला। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।टेंपो ट्रैवलर में सवार कई महिलाएं भी चोटिल घटना के वक्त टेंपो ट्रैवलर में 26 महिलाएं बैठी थीं। वे भी अधिकांश चोटिल बताई जा रही हैं। ये सभी महिलाएं दिल्ली से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। मृतकों में से दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.