गाजियाबाद स्टेशन के आउटर पर मालगाड़ी पटरी से उतरी
गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के आउटर पर गुरुवार को गुड़गांव से लखनऊ जा रही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। हालांकि इस घटना से रेल यातायात बाधित नहीं हुआ। ट्रेनों को धीमी गति से दूसरे ट्रैक से पास कराया गया। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच बैठा दी है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर करीब 11:55 बजे की बताई जा रही है। जानकारी मिली की दिल्ली की ओर से आ रही एक मालगाड़ी की एक बोगी का स्प्रिंग सपोर्टर निकलने वह पटरी से उतर गई। घटना के बाद मेन लाइन पर आने वाले रेलगाड़ियों को रोक दिया गया। मौके पर अधिकारी पहुंचे और रुकी हुई ट्रेनों को अन्य ट्रैक के जरिए धीमी गति से पास कराया गया। घटना के बाद उत्तर रेलवे के जीएम और दिल्ली मंडल के डीआरएम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर डिब्बे को हटाने के कार्य को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.