गाजियाबाद से बुलंदशहर के बीच सेवा की मांग
नोएडा, अगस्त 5 -- ग्रेटर नोएडा, दादरी। आर्य प्रतिनिधि सभा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर गाजियाबाद से बुलंदशहर के बीच मेट्रो सेवा संचालित कराने की मांग की। प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद आर्य ने बताया कि नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में मेट्रो का सफल संचालन हो रहा है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण इलाका इससे वंचित है। इसके मद्देनजर गाजियाबाद से दादरी, सिकंदराबाद होते हुए बुलंदशहर तक भी मेट्रो का विस्तार किया जाए, जिससे आम लोगों के अलावा यहां स्थित औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों को भी इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा भविष्य का न्यू नोएडा शहर भी इससे लाभान्वित हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.