गाजियाबाद से बिहार आया दूल्हा, सात फेरे और मांग में सिंदूर के बाद दुल्हन फरार; पैसे-जेवर सब ले गई
कार्यालय संवाददाता, जुलाई 19 -- बिहार में एक लड़की से शादी रचाने का सपना लिए एक शख्स गाजियाबाद से गयाजी जिले में आया। लेकिन यहां आने के बाद यह पता चला कि वो लुटेरी दुल्हन के चक्कर में पड़ गया है। लुटेरी दुल्हन पैसे-गहने सब कुछ लेकर फरार हो गई। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी मोहल्ला में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। गाजियाबाद से दुल्हन से शादी करने आए युवक के साथ कथित तौर पर ऐसा खेल हुआ कि सात फेरे लेने और मांग में सिंदूर भरने के कुछ घंटे बाद ही उसकी नई नवेली दुल्हन जेवर, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। पीड़ित रविंद्र कुमार की शिकायत पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एजेंट के माध्यम से तय हुई थी शादी पीड़ित रविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि अलीगढ़ के एक व्यक्ति के माध्यम से उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.