गाज़ियाबाद, अप्रैल 13 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। लोनी से निकल रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का मंगलवार को उद्घाटन होगा। एक्सप्रेसवे के दो खंड दिल्ली से लोनी और लोनी से बागपत वाहनों के लिए पहले ही खोले जा चुके हैं। देहरादून तक एक्सप्रेसवे शुरू होने से गाजियाबाद के लोगों को भी लाभ मिलेगा। एक्सप्रेसवे अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर होते हुए देहरादून गया है। दिल्ली से देहरादून तक 210 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का निर्माण कई खंड में बांटकर पूरा किया गया। इसका पहला खंड अक्षरधाम से लोनी और दूसरा खंड लोनी से खेकड़ा के पास मवीकला गांव तक है। 32 किलोमीटर लंबे दोनों खंड पहले ही वाहनों के लिए खोले जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- अब 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून! ट्रेन, फ्लाइट या एक्सप्रेसवे; कौन है सबसे सस्ता और तेज? गाजियाबा...