गाजियाबाद से गाजीपुर; लखनऊ-आगरा और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने की रुकावट दूर
लखनऊ, जून 3 -- उत्तर प्रदेश में एक छोर से दूसरे छोर यानी दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद से पूर्वांचल के गाजीपुर-बलिया तक सफर में आने वाली रुकावट दूर होने लगी है। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए लोगों को राजधानी के शहरी इलाके के जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। मंगलवार को लगभग तीन हजार किसानों ने अपनी जमीन देने के लिए सदर तहसील में सहमति दे दी। इससे लिंक एक्सप्रेस वे बनने की राह में रोड़ा दूर हो गया है। नए लिंक एक्सप्रेसवे की घोषणा पिछले वर्ष तीन जुलाई को हुई थी। इस लिंक एक्सप्रेसवे के लिए लगभग चार हजार किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जानी है। इसमें लखनऊ के 16 व उन्नाव के 27 गांव की जमीन शामिल है। मंगलवार को लगभग तीन हजार किसानों के सदर तहसील पहुंचकर जमीन के लिए सहमति देने से लिंक एक्सप्रेसवे निर्माण की राह आसान हो गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.