पीलीभीत, जनवरी 30 -- पूरनपुर। बायलर खराब होने से बंद हुई चीनीमिल दूसरे दिन भी नहीं चल सकी। गाजियाबाद से आई टीम बायलर की मरम्मत में जुटी रही। दो दिनों से मिल में मौजूद सैकड़ों मिल के चलने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को चीनीमिल का मुख्य तीन नंबर बायलर खराब हो गया था। इससे चीनीमिल बंद है। मिल के कर्मचारियों के प्रयास के बाद भी बायलर सही नहीं हो सका। इस पर गाजियाबाद से तकनीकी विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम बुलाई गई। गुरुवार को टीम ने बायलर की मरम्मत शुरु की। लेकिन बायलर सहीं नहीं हो सका। डीसीओ ने बताया कि बुलाई गई तकनीकी विशेषज्ञों की टीम लगातर काम कर रही है। बयलर को सही करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बयलर के सही होते हीमिल मिल फिर सू चालू कर दी जाएगी। देर रात तक बायजर के सही होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.