गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच स्पेशल ईएमयू चलेगी
गाज़ियाबाद, अगस्त 22 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहनों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए रेलवे की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। त्यौहार के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए 27 और 28 अगस्त को गाजियाबाद स्टेशन से अलीगढ़ और अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच राखी स्पेशल ईएमयू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन के चलने से रक्षाबंधन पर सफर करके जाने वाले भाई-बहनों को काफी सहूलियत होगी और उनके त्यौहार भी बेहतर तरीके से मन सकेगा। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनें भाइयों के घर पहुंचती हैं, जबकि कई भाई भी बहनों से राखी बंधवाने के लिए दूसरे शहरों का रुख करते हैं। ऐसे में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रक्षाबंधन के आसपास भीड़ बढ़ जाती है। लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ लोकल ट्रेनों में भी भारी भीड़ रहती है। 28 अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.