गाजियाबाद-सहारनपुर रूट पर 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी रेलगाड़ी
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने पाबली खास और मेरठ छावनी रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरे सिग्नल लगाए हैं। इस व्यवस्था से गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर खंड पर चलने वाली रेलगाड़ियों की गति 110 से बढ़कर 130 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई है। बीते 15 अप्रैल को रेलगाड़ी संख्या 12903 ने शाम 17:36 बजे इस उन्नत खंड को सुरक्षित रूप से पार किया, जो नई सिग्नलिंग और इंटरलॉकिंग प्रणालियों के सफल एकीकरण का प्रमाण है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि लोको पायलट को अग्रिम सूचना देने के लिए इस सेक्शन पर दोनों दिशाओं में प्रमुख सिग्नल से पूर्व डिस्टेंट सिग्नल स्थापित किए गए, जो उच्च गति से संचालन के लिए आवश्यक हैं। यह भी पढ़ें- UP के रेल यात्रियों को खुशखबरी! गाजियाबाद-सहारनपुर रूट पर हाईटेक हुआ ट्रैक, फुल स्पीड में चलेंगी ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.