गाजियाबाद। दीपक सिरोही, अगस्त 14 -- गाजियाबाद शहर की प्रकाश व्यवस्था में सुधार के लिए 40 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। निगम का प्रकाश विभाग राज्य स्मार्ट सिटी योजना में इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बना रहा है। नगर निगम क्षेत्र में पांच जोन हैं। इनमें सिटी जोन, कविनगर, मोहननगर, वसुंधरा और विजयनगर है। इन जोन में करीब 60 हजार स्ट्रीट लाइट हैं। इसके बावजूद पार्षद और स्थानीय लोग निगम से प्रकाश व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं। पार्षद आए दिन लाइट खराब होने की शिकायत कर रहे हैं। स्ट्रीट लाइट बंद होने का मामला बोर्ड बैठक में कई बार उठ चुका है। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। इसमें सुधार के लिए प्रकाश विभाग ने योजना तैयार की है। राज्य स्मार्ट सिटी के तहत निगम के पांचों जोन में करीब 40 हजार नई लाइट लगाई जाएंगी। इसकी डीपीआर तैयार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.