गाजियाबाद, फरवरी 16 -- गाजियाबाद शहर में 21 नए पार्कों को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने ये सभी पार्क इंद्रप्रस्थ और मधुबन बापूधाम योजना में चिह्नित किए हैं। अधिकारियों के अनुसार पार्कों को आधुनिक रूप से बनाए जाएंगे। गाजियाबाद में जीडीए के छोटे-बड़े 120 पार्क हैं। इनमें से करीब 10 बड़े पार्क हैं। साथ ही तीन नर्सरी का भी प्राधिकरण संचालन कर रहा है, जिनमें शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिए पौध तैयार की जाती है। अब प्राधिकरण मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना में 21 नए पार्क विकसित करेगा, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इन पार्कों को विकसित करने और रखरखाव करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि इन्हें जल्द तैयार कर विकसित किया जा सके। इन पार्कों में सभी उम्र के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.