गाजियाबाद, मार्च 31 -- गाजियाबाद जिले में पिछले कई वर्षोँ से लंबित पड़े राजस्व मुकदमों का अब जल्द निस्तारण की उम्मीद जगी है। शासन ने लंबित मुकदमों को अप्रैल माह में निस्तारित करने का आदेश दिया है। इस पर काम भी शुरू हो चुका है। गाजियाबाद में विभिन्न राजस्व अदालतों में इस समय साढ़े छह हजार से अधिक मुकदमे लंबित हैं। चार हजार मुकदमे जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारियों की अदालतों में ही लंबित हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिलों में लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा की थी। इसमें गाजियाबाद पिछड़ा मिला। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश पर इन ऐसे मामलों को जल्द निस्तारित करने की योजना बना ली है। इनमें विरासत, म्युटेशन (धारा-34- 35), स्टांप आदि के मामले भी हैं। एक रोस्टर बनाकर इन...