हापुड़, अप्रैल 6 -- पंचवटी कॉलोनी निवासी परी ने गाजियाबाद के डासना में आयोजित रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में शामिल होकर लौटने पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होनहार खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज गुर्जर की पुत्री परी बिधूड़ी होनहार छात्रा है। हाल ही में परी ने गाजियाबाद के डासना में आयोजित रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परी बिधूड़ी ने प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल जीता। सोमवार को पंवचटी कॉलोनी में आयेजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेख हूण ने उन्हें सम्मानित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा हूण ने कहा कि अब छा...