गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेलखंड पर चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, दो ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट
सहारनपुर, अगस्त 10 -- गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर जंक्शन रेलखंड पर अप और डाउन लाइन में चार-चार घंटे के ट्रैफिक ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार 8 सितंबर और 24 सितंबर को दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि दो ट्रेनों को मार्ग में निर्धारित अवधि के लिए नियंत्रित किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14304 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस 8 और 24 सितंबर को टपरी-शामली-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। इसके चलते नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली, दौराला, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदीनगर, मुरादनगर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद और साहिबाबाद स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस भी 8 और 24 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.