गाजियाबाद में BJP पार्षद की सदस्यता खत्म, एससी के लिए आरक्षित सीट से चुनाव लड़े थे
गाजियाबाद, अक्टूबर 15 -- गाजियाबाद नगर निगम के विजयनगर क्षेत्र के वार्ड-26 (माधोपुरा, सुंदरपुरी) से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर पार्षद बने राजकुमार की सदस्यता समाप्त कर दी गई। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर चुनाव लड़ने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कोर्ट संख्या-2) पूनम सिंघल की अदालत ने उनका निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया। अदालत ने आदेश की प्रति राज्य निर्वाचन आयोग और जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम चुनाव मई 2023 में हुए थे। राजकुमार ने चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश जाटव को 211 वोटों से हराया था। सुरेश जाटव ने नामांकन के समय ही राजकुमार के जाति प्रमाणपत्र पर सवाल उठाते हुए निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की थी। हालांकि, उस समय मामले को जांच का विषय बताकर कार्रवाई नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.