लोनी, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र में 82 साल के बुजुर्ग की गला रेंतकर हत्या की वारदात सामने आई है। बुधवार रात उनका शव मकान के भूतल पर पड़ा मिला। पैर और मुंह बंधे हुए थे। मृतक बागपत के निरोजपुर गांव के रहने वाले थे। उनका नाम रमेश चंद्र शर्मा था। फिलहाल लंबे समय से लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की उत्तरांचल सोसाइटी में रहते थे। बड़े बेटे ने रात करीब साढ़े नौ बजे घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।बड़ा बेटा घर पहुंचा तो पिता ने नहीं खोले दरवाजे, फिर. परिवार में 49 वर्षीय बड़ा बेटा विकास शर्मा और छोटा बेटा गौरव शर्मा है। सोसाइटी के ए ब्लॉक में उनका तीन मंजिला मकान है। पुलिस के मुताबिक विकास लोन कंसल्टेंसी का काम करते हैं और गौरव का दिल्ली के चावड़ी बाजार में कारोबार है। विका...