गाजियाबाद, फरवरी 23 -- गाजियाबाद में नंदग्राम योजना के नूरनगर में 77 आवासीय भूखंडों की योजना लॉन्च की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हिंडन एयरपोर्ट पर योजना के ब्रोशर का विमोचन किया। अब योजना के लिए 25 फरवरी से आवेदन शुरू होंगे। 15 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है। प्राधिकरण पहली बार इस योजना में ई लॉटरी प्रक्रिया अपनाएगा, जो 25 मार्च को होगा। जीडीए ने नंदग्राम योजना के खसरा संख्या 96 व 97 पर रिक्त पड़ी करीब आठ हजार वर्ग मीटर जमीन पर भूखंड विकसित की है। यहां 1.07 करोड़ रुपये से बाहरी चार दीवारी कराई गई। साथ ही आंतरिक विकास कार्य भी कराए गए। प्राधिकरण ने इसका लेआउट तैयार कर यहां 77 भूखंड तैयार किए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रफल के हैं। साथ ही हरियाली से लेकर सड़कों की चौड़ाई का भी विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही आंतरिक विकास कार्य जैसे ...